{"_id":"580127d44f1c1b6e522920ad","slug":"crime-premium","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस्त जमा करने के लिए कहने पर गारंटर के घर फेंके पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किस्त जमा करने के लिए कहने पर गारंटर के घर फेंके पत्थर
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
home loan4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट बैंक की ओर से समूह के माध्यम से महिलाओं को दिए गए लोन की किस्त जमा करने के लिए कहने पर कर्जदारों ने गारंटर के घर हमला कर दिया। महिला और उसके परिजनों से मारपीट की गई और घर पर पत्थर फेंके गए। इसमें एक ही पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले में दो लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।
शहर के मोहल्ला लालबाग निवासी रेशमा पत्नी अल्ताफ ने कई माह पहले मोहल्ले की एक महिला को प्राइवेट बैंक से समूह के माध्यम से लोन दिलाया था। रेशमा के मुताबिक महिला ने लोन की तीन किस्त जमा नहीं की। जिससे बैंक वाले रेशमा पर किस्त जमा करने के लिए दबाव बना रहे थे।
रेशमा ने कई बार महिला से किस्त जमा करने को कहा, लेकिन किस्त जमा नहीं की गई। शुक्रवार सुबह को भी रेशमा आरोपी महिला के घर लोन की किस्त जमा करने के लिए तकादा करने गई थी, लेकिन किस्त जमा करने से इंकार कर दिया गया।
विज्ञापन
इसको लेकर कहासुनी हो गई, वहां से लौटकर रेशमा अपने घर आ गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी महिला पक्ष के लोगों ने रेशमा के घर पर हमला कर दिया। पहले तो लाठी-डंडों से मारपीट हुई, उसके बाद छतों पर चढ़कर अद्धे बरसाने शुरू कर दिए। मोहल्ले में पथराव होता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पथराव के कर रहे लोगों के घर दबिश भी दी, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। पथराव में एक पक्ष के अय्यूब पुत्र मतलूब, रेशमा पत्नी अल्ताफ व सलमा पत्नी अय्यूब घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में तहरीर के आधार पर निसार व सरफराज के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।