फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime

कूड़े के ढेर में मिला नवजात शिशु का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
हसनपुर में रहरा अड्डे पर कूड़े के ढेर में मिले नवजात के शव की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर (अमरोहा)। नगर में रहरा अड्डे पर कूड़े के ढेर में नवजात शिशु का शव पड़ा मिलने से खलबली मच गई। जिसे देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह को रहरा अड्डे पर कूड़े के ढेर में एक कपड़े का थैला पड़ा था। जिससे एक नवजात शिशु के शव का कुछ हिस्सा दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने नवजात का शव कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवा दिया। यहां से कुछ देर बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर में नवजात का शव कूड़े के ढेर में पड़ा मिलने की बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसने भी देखा जन्म देने वाली मां को कोसा। जन्म देने के बाद नवजात के शव को यूं ही फेंक दिया गया। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि रहरा अड्डे पर एक कूड़े के ढेर में नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। जिसे कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed