{"_id":"5d6ab4ed8ebc3e93a9530d55","slug":"crime-dhanaura-news-mbd3204961157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से लापता ग्रामीण की लाश कुएं से मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से लापता ग्रामीण की लाश कुएं से मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा (अमरोहा)। बीती 27 अगस्त की शाम से लापता ग्रामीण की सड़ी गली लाश गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक सूखे कुएं में पड़ी मिली है। उसकी बाइक भी कुएं में गिरी हुई थी। लाश मिलने की सूचना मिलते ही परिजन रोते पीटते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र ने हत्या की आशंका जताई है।
थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर निवासी सतेंद्र (45) बीती 27 अगस्त की शाम किसी का फोन आने पर बाइक लेकर घर से निकला था। रात को घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। 28 अगस्त को पुत्र विवेक की ओर से थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई थी। शनिवार की सुबह परिजन उसकी तलाश में जा रहे थे। निकटवर्ती गांव पक्खरपुर में सड़क किनारे स्थित एक कुएं से दुर्गंध आने पर विवेक ने उसमें झांक कर देखा तो किसी की लाश नजर आई। लाश मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला। शव सतेंद्र का था। उसकी बाइक भी कुएं में पड़ी हुई थी। परिजनों ने सीओ के आने तक शव नहीं उठाने दिया। सीओ मोनिका यादव मौके पर पहुंचीं। पुत्र विवेक यादव ने अपने पिता की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
सतेंद्र का शव एक कुएं से मिला है। उसकी बाइक भी कुएं में पड़ी हुई थी। आशंका है कि वह बाइक समेत कुएं में गिर गया होगा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - मुकेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक, धनौरा।