फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime,amroha,gajaraula

छेड़खानी को लेकर टोकरा पट्टी में पथराव-फायरिंग

Fri, 03 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 03 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime,amroha,gajaraula
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
 पिछले दिनों छेड़छाड़ को लेकर टोकरापट्टी में चल रही तनातनी ने बृहस्पतिवार को तूल पकड़ लिया। कहासुनी के बाद सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए (इसमें एक पक्ष ग्राम प्रधान का है)। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव और फायरिंग भी हुई। दोनों पक्षों से करीब 20-25 फायर किया जाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें पत्थर और छर्रे लगने से दोनों पक्षों से महिलाओं समेत पांच लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब डंडा फटकरा तो लोग पुलिस से भी भिड़ गए। नोकझोंक के साथ धक्का मुक्की की। मामला बिगड़ता देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने थाने और बछरायूं से और फोर्स बुलाई। इसके बाद हालात पर काबू पा सके। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल भेज दिया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया गया। सीओ मोहनलाल ने भी मौका मुुआयना किया। 
विज्ञापन


घटना की शुरुआत 28 मई को हुई। गांव टोकरा पट्टी के ग्राम प्रधान छुट्टन खां के भतीजे राशिद पुत्र रफीक की शादी में ग्राम प्रधान पक्ष और मोहल्ले के ही कलुआ पुत्र मोहम्मद अली पक्ष के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में थाने में दोनों पक्षों ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे कहासुनी पर दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छतों पर चढ़ गए। एक-दूसरे के घरों पर ईंट-पत्थर फेंके। दोनों पक्षों से फायरिंग भी की गई। सीने पर छर्रे लगने से एक पक्ष के राशिद की भाभी नगमा पत्नी साजिद लहूलुहान हो गई। वहीं पत्थर और छर्रे लगने से दूसरे पक्ष के कलुआ का भतीजा अरमान, भाभी रूखसाना पत्नी शफीक, भाई हनीफ ठेकेदार पुत्र मोहम्मद अली व नाजम पुत्र नफीस घायल हो गए। इतना ही नहीं दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर सड़क पर आ गए।


इसी दौरान पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के सामने ही झगड़ा चलता रहा। पुलिस ने जब लाठी फटकार कर रोकने की कोशिश की तो लोग पुलिस पर भी हमलावर हो गए। लाठियां रोक कर पुलिस ने बचाव किया। बाद में और फोर्स बुलाकर पुलिसकर्मियों ने हालात पर काबू पाया। पुलिस ने  दबिश देकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed