फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cricketer shami may be arrest

शमी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Sat, 14 Apr 2018 01:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Sat, 14 Apr 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
cricketer shami may be arrest
mohammed shami - फोटो : demo pic
क्रिकेटर मोहम्मद शमी आईपीएल में दिल्ली डेयर डेविल्स के लिए कोलकाता के खिलाफ ईडन गार्डन में मैच खेल पाएंगे या नहीं, इसे लेकर खेल प्रेमियों में संशय बना हुआ है। पत्नी हसीन जहां के गैर जमानती धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने पर शमी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। ऐसे में कोलकाता पहुंचने पर शमी की गिरफ्तारी भी हो सकती है। विधिक जानकार भी इस बात को मान रहे हैं। 
विज्ञापन

छह मार्च को क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने फेसबुक पर कुछ तस्वीर और स्क्रीन शार्ट पोस्ट कर भूचाल ला दिया था। इसके बाद दोनों के रिश्तों में पड़ी दरार बढ़ती गई। आठ मार्च को हसीन जहां की शिकायत पर कोलकाता पुलिस ने शमी और उनके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ जादवपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसमें घरेलू हिंसा के अलावा गैर जमानती धाराएं भी शामिल हैं। अमरोहा में हसीन जहां के अधिवक्ता आसिफ अली ने बताया कि हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। अगर शमी कोलकाता मैच खेलने के जाते हैं तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed