फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cricket match

पहला मैच नटखट और दूसरा यूथ क्लब अमरोहा ने जीता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
cricket match
अमरोहा। स्वर्गीय चेतन चौहान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवें दिन मिनी स्टेडियम में दो मैच खेले गए। पहला मैच अमरोहा सीनियर्स को हराकर नटखट अमरोहा ने जीत लिया। जबकि दूसरा मैच में यूथ क्रिकेट क्लब अमरोहा ने पैंथर क्लब हसनपुर को चार रन से हरा दिया।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में चल रही स्वर्गीय चेतन चौहान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां मैच अमरोहा सीनियर और नटखट टीक के बीच खेला गया। जिसमें अमरोहा सीनियर्स ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 134 रन बनाए। इसमें सीनियर्स की तरफ से आकिब ने 41 रन का योगदान दिया। नटखट की तरफ से अली मोहम्मद और अनस ने दो-दो विकेट लिए। नटखट की टीम ने यह स्कोर 6 विकेट खोकर 17 ओवरों में प्राप्त कर लिया। जिसमें अमीन ने 64 और अजीम ने 21 रनों का योगदान दिया। अमरोहा सीनियर्स की तरफ से राशिद मसूद ने 3 विकेट झटके। दूसरा मैच यूथ क्रिकेट क्लब और पैंथर क्लब हसनपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर यूथ क्रिकेट क्लब ने 120 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमें बिलाल ने 17 और सोनू ने 18 रन बनाए। जवाब में पैंथर हसनपुर की टीम 115 रन पर ऑल आउट हो गई। लिहाजा यूथ क्लब ने यह मैच 4 रनों से जीत लिया। यूथ की तरफ से चमन चौहान ने चार और शहजाद ने दो विकेट झटके। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सचिन चौहान, नवजोत राणा, विकास पोसवाल, सार्थक गुप्ता, रोहित चंदेल, रोहित गुप्ता, अपूर्व पाल, पिंटू सैनी, दुष्यंत चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed