{"_id":"675f3a581b0232d5df0b47f7","slug":"cricket-bareilly-in-the-semi-final-after-defeating-moradabad-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-130837-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : मुरादाबाद को हराकर बरेली सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : मुरादाबाद को हराकर बरेली सेमीफाइनल में
Mon, 16 Dec 2024 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)।
कस्बे में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को फाल्कन बरेली और एमपीएस मुरादाबाद के बीच मैच खेला गया। बरेली की टीम ने मुरादाबाद को 26 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बरेली के खिलाड़ी नितेश भारद्वाज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
टॉस जीतकर मुरादाबाद की टीम ने बरेली की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। मुरादाबाद के गेंदबाजों ने कप्तान के निर्णय को सही साबित करते हुए बरेली की टीम के तीन खिलाड़ी को 30 रन पर ही आउट कर दिया। हालांकि, इसके बाद बरेली की ओर से बल्लेबाजी करने आए माजिद और नितेश ने टीम को संभाला। दोनों के बीच 100 रनों की साझेदारी हुई। माजिद ने 78 और नितेश ने 45 रन की पारी खेली। बरेली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। मुरादाबाद की ओर से एनपी सिंह व अभिमन्यु ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुरादाबाद शुरू से ही लड़खड़ा गई। मुरादाबाद निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 164 रन बना सकी और बरेली की टीम ने 26 रन से मैच जीत लिया। बरेली की ओर से नितेश ने तीन व शुभ ने दो विकेट लिए। नितेश को गेंद व बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर आरिफ चौधरी, जीशान, अफाक चौधरी मौजूद रहे।