फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   creeped van for four hours on highway

हाईवे पर 4 घंटे रेंगे वाहन

Tue, 17 Apr 2018 01:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।  Updated Tue, 17 Apr 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
creeped van for four hours on highway
ब्रजघाट अमावस्या पर हाइवे पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
वैशाख माह की सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर ब्रजघाट गंगा में स्नान के लिए इस बार श्रद्घालुओं की आमद बढ़ने की वजह से ब्रजघाट हाईवे सुबह छह बजे ही जाम हो गया। ब्रजघाट पुल पर डग्गामार वाहनों एवं श्रद्घालुओं के निजी वाहनों का जमावड़ा लगने की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू रह पाना मुश्किल हो गया। सुबह छह बजे से दस बजे तक यानी चार घंटे तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। कई बार तो तीस-तीस मिनट तक वाहनों के पहिए कतई जाम हो गए। जिससे हाईवे से सफर करने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन

वैशाख माह की सोमवती अमावस्या पर सोमवार को भोर के चार बजे से ही ब्रजघाट गंगा तट पर श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। गंगा की लहरों पर सूर्य नारायण की लालिमा पड़ने तक गंगा तट श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्घालुओं ने गंगा में स्नान करना शुरू कर दिया। वहीं छह बजते ही श्रद्धालुओं के निजी वाहन और डग्गामार वाहनों का ब्रजघाट पुल पर जमावड़ा होने से नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। 
विज्ञापन

सुबह छह से लेकर दस बजे तक गंगा पुल पर जाम की स्थिति बनी रही। इसके बाद पुलिस ने डंडा फटकार कर यातायात सुचारू कराने की कोशिश की। एक साइड के ट्रैफिक को रोककर दूसरी ओर के वाहन निकाले गए। तब जाकर यातायात सुचारू रह पाया। मौसम में गर्मी बढ़ने की वजह से यातायात व्यवस्था सुचारु कराने के लिए पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा। ब्रजघाट पुलिस चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि ब्रजघाट गंगा पुल पर गढ़ पुलिस की सुस्ती के कारण वहां डग्गामार वाहन खड़े हो पाते हैं। लेकिन हम अपनी साइड डग्गामार वाहनों को खड़े नहीं होने देते। पुल के इस साइड से यातायात बिल्कुल ठीक रहता है। लेकिन उस तरफ से परेशानी होती है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed