फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cracks in the railway culvert due to rain

Amroha News: बारिश से रेलवे की पुलिया में आई दरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Cracks in the railway culvert due to rain
गजरौला। बारिश से मायापुरी मोहल्ले में रेलवे की पुलिया की ढांग कटने के साथ ही उसमें दरार आ गई है। फिलहाल रेलवे ने मिट्टी के बोरे लगाकर कटान को रोकने का प्रयास किया। लोगों का कहना है कि दोबारा बारिश में पालिका के कच्चे नाले का पानी कट कर पुलिया के नीचे से खाली पड़े खेतों में पास हो गया तो और भी कटान हो सकता है। कटान रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन

बीते कई दिन से हुई मूसलाधार बारिश से मायापुरी मोहल्ले में बहुत अधिक जलभराव हो गया था। पानी नगर पालिका के कच्चे नाले को काट कर रेलवे की पुलिया से होकर दूसरी तरफ खाली पड़े खेतों में गया। पानी का बहाव इस कदर तेज था कि उसने पुलिया के निकट की ढांग को काट दिया। पानी का किया गया कटान ऐसा लग रहा है, जैसे जेसीबी से काफी खनन किया गया हो। दोनों तरफ काफी ऊंची ढांग दिखाई दे रही हैं। पानी के बहाव से हुए कटान के कारण पुलिया की ढांग गिरने के साथ ही पुलिया में दरार भी आ गई। रेलवे ने मिट्टी के बाेरे लगाकर पानी का कटान अस्थायी रूप से रोक दिया है। हालांकि लोगों का कहना है कि अगर मूसलाधार बारिश हो गई व पानी निकासी के लिए ह्यूम पाइप नहीं दबाए गए तो पानी का वेग फिर कटान कर सकता है। इससे रेलवे लाइन को नुकसान होने से कोई नहीं बचा सकता। कटान होने से रेलवे लाइन धंस सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed