फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cow cattle are forced to chill in the winter in the cowshed

गोशाला में सर्दी में ठिठुरने को मजबूर हैं गोवंशीय पशु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Cow cattle are forced to chill in the winter in the cowshed
क्षेत्र के सांथलपुर गोशाला में गोवंशीय पशुओं को सर्दी से बचाने के लिए काऊ कोट व मर्करी लाइट की व्यवस्था नहीं होने से पशु सर्दी से कांप रहे हैं। लेकिन जिम्मेदारों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

सांथलपुर गोशाला में 207 पंजीकृत व लगभग 50 पशु बिना टैग के हैं। गोशाला में 200 पशुओं के रहने की क्षमता है। पहले सर्दी के मौसम में गोवंशीय पशुओं को सर्दी से बचाने के लिए काऊ कोट व मर्करी तथा अलाव की व्यवस्था की जाती थी। लेकिन इस बार कड़ाके की सर्दी शुरू होने के बावजूद कोई व्यवस्था जिम्मेदारों द्वारा नहीं की जा रही है। सर्दी लगने से गोवंशीय पशुओं के बीमार होने के बाद मौत हो रही है। बीमार होकर मरने वाले पशुओं का आंकड़ा भी गोशाला में तैनात पशु चिकित्सक के पास नहीं है क्योंकि कर्मचारियों द्वारा पशुओं को मौत के बाद गोशाला परिसर में दफना दिया जाता है। बाबा नोमीदास ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गोवंशीय पशुओं को सर्दी से मरने से बचाने की मांग की है।
विज्ञापन

पशु चिकित्सक डाक्टर तेजपाल सिंह ने बताया कि गोशाला को मात्र 75 काऊ कोट उपलब्ध कराये गए हैं जो कि गोशाला में मौजूद पशुओं की संख्या के हिसाब से बहुत कम हैं। अन्य की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed