फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Councillor by-election: Counting of votes will begin at 8 am today

सभासद उपचुनाव : आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Councillor by-election: Counting of votes will begin at 8 am today
हसनपुर। नगर पालिका वार्ड 17 के लिए हुए उपचुनाव के बाद अब परिणाम की बारी है। बुधवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू की जाएगी। दो प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद है। सोमवार को मतदान सकुशल संपन्न हुआ था। 2600 मतदाताओं में से करीब 1450 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। मतगणना के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। ब्लॉक सभागार में मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन

वार्ड सभासद के उपचुनाव के लिए सोमवार को नगर के मोहल्ला कनेटा रोड पर ग्रीन गार्डन गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल को मतदान केंद्र बनाया गया था। इसमें बूथ संख्या 35 और बूथ संख्या 36 दो बूथ बनाए गए। कुल 2600 मतदाताओं में करीब 55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। पुलिस सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुआ था। मतपेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया था। आरओ नीरज कुमार गर्ग ने बताया कि मतगणना के लिए तैयारी पूरी है। बुधवार की सुबह को आठ बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। दो से तीन घंटे में मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। वार्ड सभासद चुनाव के दौरान प्रत्याशी आफिया की बीमारी से मौत होने के बाद चुनाव में वह जीत गई थी। तभी यह सीट रिक्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed