फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cotton waste

केमिकल मिलाकर रंग उड़ाने वाले 40 हौज पर चली जेसीबी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
cotton waste
अमरोहा। जल प्रदूषण के अहम कारक कॉटनवेस्ट कारखानों में बने कतरन के रंग उड़ाने वाले हौज पर आखिरकार प्रशासन की नजरें टेढ़ी हो गईं। पुलिस बल को देेख हौज में काम करने वाले लोग भाग निकले। अवैध रूप से बनाए गए हौज पर जेसीबी चली। इसके चलते कॉटन वेस्ट के कारोबारियों में हड़कंप मच गया। सात से अधिक जगहों पर 40 हौज तोड़ दिए गए। गैलन में रखे केमिकल को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

दाउद सराय सब स्टेशन के पीछे कतरन के रंग उड़ाने के लिए कई जगहों पर हौज बनाए गए हैं। यहां पर केमिकल मिला कर कतरन का रंग उड़ाया जाता है। इससे कतरन का रंग सफेद हो जाता है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम शशांक चौधरी ने गुरुवार को राजस्व विभाग और पुलिस बल को तलब किया। इसके बाद टीम मौके पर दाउद सराय सब स्टेशन के पास पहुंची। गली में पुलिस बल को आता देख काम करने वाले लोग भागने लगे। जब तक वाहन रुकती तब तक हौज के पास काम करने वाले लोग गायब हो गए। टीम को यहां पर 1.5 गुुणा 1.5 मीटर के हौज मिले। इसके अलावा कतरन के गट्ठर रखे हुए थे। इसके साथ ही कई गैलन में केमिकल मिला। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश पर टीम ने हौज तोड़ दिए। वहीं आसपास भी कई जगहों पर हौज बनाए गए थे। टीम ने सभी जगहों पर हौज को तोड़ दिया।
विज्ञापन

जमीन में छोड़ते हैं केमिकल मिश्रित पानी
अमरोहा। कॉटन वेस्ट के कारोबारियों ने हौज के केमिकल मिश्रित पानी को जमीन में छोड़ते हैं। इन लोगों ने कई जगहों पर गड्ढे खोद रखे थे। इसके चलते केमिकल मिश्रित पानी जमीन में समा रहा है। यह आसपास के लोगों के सेहत के लिए खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों और पैरों में जलन की शिकायत
अमरोहा। केमिकल अधिक मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। इसके चलते टीम को समस्या का सामना करना पड़ा। पुलिस बल और नगर पालिका के कर्मियों को परेशानी होने लगी। उनकी आंखों और पैर में जलन होने लगी। कई लोगों ने चेहरे और आंख को ढक लिया। बावजूद इसके राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed