फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cort,punishment,amroha

मासूम से दुष्कर्म की कोशिश में पांच वर्ष का कारावास

Sat, 11 Jun 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 11 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
cort,punishment,amroha
दिल धड़कता देख परिजन बोले जिंदा है रामदास डॉक्टर बोले ब्रेन डेड है, बचने की उम्मीद नहीं - फोटो : bureau
 अपर जिला जज प्रथम रमाकांत मिश्र ने छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की कोशिश में अभियुक्त को दोषी पाकर पांच वर्ष की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। दोषी गिरफ्तारी के वक्त से जेल में बंद है। फैसला सुनाए जाने के बाद पुलिस कस्टडी में उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव घंसूरपुर खालसा निवासी बब्लू पुत्र गजराज आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने बहनोई के घर पर रहता था। 16 फरवरी 2014 की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह गांव की एक छह वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर अमरूद की बगिया में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई। पुलिस ने संबंधित धाराओं के साथ ही पाक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की।
विज्ञापन


अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामला प्रथम अपर जिला जज रमाकांत मिश्र की अदालत में विचाराधीन था। शुक्रवार को जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता बसंत सिंह सैनी एवं बचाव पक्ष के अधिवक्ता के बीच जोरदार बहस हुई। न्यायाधीश रमाकांत मिश्र ने बहस सुनने के बाद अभियुक्त बब्लू पर दोष सिद्ध किया और पांच वर्ष की कैद, पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed