फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona virus qurintin

एकांतवास में शरण लिए युवकों की थर्मल स्क्रीनिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
corona virus qurintin
गजरौला (अमरोहा)। जिले में दो कोरोना वायरस पॉजिटिव मिलने से खलबली मची हुई है। जिसकी वजह से जिले का स्वास्थ्य विभाग और अधिक सतर्क हो गया है। इसी के चलते औद्योगिक नगरी में एकांतवास गृह में रह रहे 27 युवकों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। हालांकि सभी का स्वस्थ सामान्य बताया गया है। वहीं पुलिस और स्वास्थ्य विभाग दिल्ली और अन्य स्थानों से आए बाहरी लोगों पर निगाह गढ़ाए हुए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह यहां नोबल पब्लिक स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में पहुंचे। यहां लॉकडाउन के दौरान दिल्ली से रामपुर और मुरादाबाद की दिशा में पैदल लौट रहे 27 युवकों को रखा गया है। डा. योगेंद्र सिंह ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। उनके मुताबिक सभी युवक स्वस्थ हैं और उनमें कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं है। वहीं चौपला पुलिस चौकी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले दिनों दिल्ली, गुजरात, गाजियाबाद, राजस्थान, हरियाणा, अमृतसर, नोएडा, लखनऊ आदि स्थानों से आए युवकों के तापमान की जांच की गई। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर ऐसे लोगों का पता लगाकर उन्हें नोटिस भेज रही है। इसी के बाद वे अपना चिकित्सीय परीक्षण कराने के लिए यहां सीएचसी आ रहे हैं।
विज्ञापन

संजीवनी अस्पताल का फिर निरीक्षण किया
गजरौला। जिले दो कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग और पुलिस-प्रशासन बेचैन है। गुरुवार को एक बार फिर एसडीएम शशांक चौधरी कांकाठेर के निकट हाईवे पर स्थित संजीवनी अस्पताल पहुंचे और वहां आवश्यकता पड़ने पर आइसोलेशन अथवा क्वारंटीन बनाए जाने के लिए निरीक्षण किया। बता दें कि पूर्व में ही कई बार पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों की टीमें संजीवनी और भारती अस्पताल का निरीक्षण कर चुकी हैं। हालांकि प्रशासन ने यहां स्थित नोबल पब्लिक स्कूल में एकांतवास गृह बनाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed