फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona virus pationt found in amroha

अमरोहा में मिला कोरोना आशंकित मरीज, हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
corona virus pationt found in amroha
अमरोहा। दिल्ली और हरियाणा के बाद यूपी में महामारी घोषित कोरोना वायरस का आशंकित मरीज अमरोहा में भी मिला है। ये जिले का पहला कोरोना आशंकित मरीज है। बुखार, खांसी और सांस लेेने में परेशानी होने पर वह शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचा था। मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। आशंकित मरीज का सैंपल कलेक्ट कर लिया गया है, जिसे शनिवार को जांच के लिए अलीगढ़ भेजा जाएगा। वहीं कोरोना आशंकित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच हुआ है।
विज्ञापन

जिले के एक कस्बे का युवक सऊदी अरब में एक कंपनी में सुपरवाइज है। वह दो मार्च को सऊदी अरब से अपने घर लौटा था। दस मार्च को उसे बुखार, खांसी के साथ सांस लेने में परेशानी होने लगी। कस्बे में इलाज कराया, लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। शुक्रवार को वह अपने छोटे भाई के साथ इलाज कराने जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचा। पर्ची बनवाने के बाद वह फिजीशियन कक्ष में पहुंचा। जहां मरीज की जांच की गई। मरीज की केस हिस्ट्री और दो मार्च को सऊदी अरब से लौटने की जानकारी होने पर डाक्टर ने कोरोना की आशंका जताई। इसके बाद मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। कोरोना आशंकित मरीज मिलने पर जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। बाद में डाक्टरों की टीम ने मरीज की सेहत की जांच की। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि मरीज का सैंपल कलेक्ट कर लिया गया। जिसे जांच के लिए शनिवार को अलीगढ़ भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने तक मरीज को आइसोलेशन वार्ड में ही रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed