फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona virus patients back to saudi arab

भाई सऊदी अरब से आया है...ये सुनकर डाक्टर उड़े होश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
corona virus patients back to saudi arab
अमरोहा। कोरोना आशंकित मरीज सामान्य मरीजों की तरह खांसी, जुकाम, बुखार और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत पर दवा लेने जिला अस्पताल पहुंचा था। डॉक्टर ने सामान्य मरीजों की तरह चेकअप किया। तभी उसके छोटे भाई ने डाक्टर को बाहर बुलाकर बताया कि उसका भाई सऊदी अरब से आया है। फिर क्या, डॉक्टर साहब के होश उड़ गए। वह कक्ष से निकल कर अपने सीनियर चिकित्सकों के पास पहुंचे। आनन-फानन में उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सऊदी अरब की एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी करने वाला युवक दो मार्च को अपने गांव लौटा था। इसके आठ दिन बाद वह खांसी, जुकाम, बुखार और सांस लेने में दिक्कत से पीड़ित हो गया। उसने स्थानीय निजी चिकित्सकों से दवा ली, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। छोटे भाई ने उसे जिला अस्पताल से दवा लेने की सलाह दी। शुक्रवार की दोपहर करीब बारह बजे वह खुद उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां सामान्य मरीजों की तरह पर्चा बनवाया। इसके बाद दोनों भाई कक्ष नंबर सात में डॉक्टर राहुल अग्रवाल के पास पहुंच गए। यहां डॉक्टर ने उसका सामान्य मरीजों की तरह चेकअप किया, लेकिन छोटे भाई के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। उसने तुरंत डॉ. राहुल अग्रवाल को अलग बुलाया और कहा कि यह मेरा बड़ा भाई है। यह सऊदी अरब में सुपरवाइजर की नौकरी करता है। दो मार्च को सऊदी अरब से आया है। वहां से आने के बाद से यह बीमार है। सऊदी अरब से लौटने की बात सुनकर डॉक्टर के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत कक्ष छोड़कर दिया और सीनियर डॉक्टरों से अवगत कराया। इसके बाद डॉक्टरों ने गहनता से चेकअप करने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया।
विज्ञापन

दुबई और कुवैत में हुआ था चेकअप
अमरोहा। छोटे भाई के मुताबिक दुबई और कुवैत में बड़े भाई का चेकअप हुआ था, लेकिन भारत में आने के बाद उसका कोई चेकअप नहीं किया गया। बिना चेकअप के वह घर पहुंचा था। दस मार्च से वह खांसी, जुकाम, बुखार और सांस लेने में परेशानी होने लगी। जिसे लेकर कोरोना वायरस का शक गहरा रहा था। इसलिए वह लगातार जिला अस्पताल में चेकअप कराने की सलाह दे रहा था और खुद अस्पताल लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना आशंकित मिलने से लोगों में दहशत
अमरोहा। जिले में पहला कोरोना आशंकित मरीज मिलने की खबर जिलेभर में आग की तरह फैल गई। लोगों में खलबली मच गई। फोन कर कोरोना आशंकित मरीज की सत्यता जानने को लालायित रहे। जिले में पहला आशंकित मरीज मिलनेे के बाद लोग दहशत में दिखाई दे रहे हैं।

कोरोना पॉजिटिव आई रिपोर्ट तो परिजनों की भी होगी जांच
अमरोहा। सऊदी अरब से लौटे आशंकित मरीज का डॉक्टरों ने सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजा है। अगर उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई तो उसके परिजनों का चेकअप कराया जाएगा। कोरोना आशंकित मरीज के परिवार में माता-पिता और चार भाई हैं। जबकि एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है जब युवक सऊदी अरब से लौटा तो कई रिश्तेदार भी उससे मिलने घर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed