{"_id":"5f9c765b8ebc3e1a22571ef6","slug":"corona-jpnagar-news-mbd367899984","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बुजुर्ग की मौत, मासूम सहित 20 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बुजुर्ग की मौत, मासूम सहित 20 लोग संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को मुरादाबाद के टीएमयू में बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि चार साल की मासूम और जोया के पंद्रह लोगों सहित 20 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगातार बढ़ते संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। अबतक 3943 लोग संक्रमित मिले हैं। कुल 210 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं मरने वालों को आंकड़ा 45 हो गया है।
शुक्रवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 218 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 18 लोगों संक्रमित पाए गए। वहीं, जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1236 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 2 लोग संक्रमित निकले। संक्रमितों में जोया के पंद्रह लोग और चार साल की मासूम शामिल हैं। उधर चार दिन पहले संक्रमित मिले गजरौला निवासी 94 वर्षीय बुजुर्ग की मुरादाबाद के टीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सकों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि शुक्रवार को जिलेभर में कोरोना के 20 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3943 पहुंच गई है। कुल 210 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 16 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 162139 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 1575 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं 532 सैंपल जांच के लिए नोएडा लैब भेजे गए हैं।