फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona

महिला स्वास्थ्य कर्मी, अधिवक्ता सहित 25 लोग कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
corona
अमरोहा में रविवार की शाम खुला बाजार। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। रविवार को कलक्ट्रेट कर्मचारी, महिला स्वास्थ्य कर्मी और अधिवक्ता सहित 25 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2387 पहुंच गया है। जबकि 340 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 180 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 11 लोग संक्रमित पाए गए। जबकि 169 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1230 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 14 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों मरीजों में कलक्ट्रेट का कर्मचारी, जोया सीएचसी में महिला स्वास्थ्य कर्मी और धनौरा के अधिवक्ता शामिल हैं। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि रविवार को जिलेभर में कोरोना के 25 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2387 हो गई है। कुल 340 केस एक्टिव चल रहे हैं। अब तक कुल 94966 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 1359 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं स्वस्थ होने के बाद 26 मरीजों को डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed