{"_id":"5f6127d88ebc3e6df9366c0a","slug":"corona-jpnagar-news-mbd3627478137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित परिवारों ने टीम को देख बंद किए दरवाजे, मशक्कत के बाद जांच को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित परिवारों ने टीम को देख बंद किए दरवाजे, मशक्कत के बाद जांच को भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। सर्दी-जुकाम के बाद एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आए तीन परिवारों के सात सदस्यों ने अस्पताल जाने से इंकार करते हुए लेने आई स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर घर के दरवाजे बंद कर लिए। इलाज के इंकार की बात सुनकर प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया। नायब तहसीलदार दल बल के साथ गांव में पहुंचे। परिवारवालों को समझाया। नहीं मानने पर प्रधान को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद सभी सात लोगों को कोविड अस्पताल भेजा गया। कुछ देर के बाद दो किशोर घर का दरवाजा बाहर से बंद कर भाग निकले। शाम को गांव के लोगों ने दोनों किशोरों को जिला अस्पताल भेजा। लगभग सवा घंटे चले हाईवोल्टेज ड्रामे से अफरातफरी मची रही।
रोडवेज बस स्टेशन के पास बंबूगढ़ गांव है। यहां के तीन परिवार के लोगों को सर्दी जुकाम शिकायत थी। इसके बाद मंगलवार को परिवार के सदस्यों का एंटीजन किट से जांच कराई गई। रिपोर्ट में तीनों परिवारों के सात सदस्य पॉजिटिव आए। जिन्हें लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। उन्होंने संक्रमितों के दरवाजे पर दस्तक दी। इस बीच परिवार के लोगों ने अपने घर के दरवाजे को बंद कर दिया। स्वास्थ्य टीम काफी देर तक रही। इसको लेकर गांव में गहमागहमी हो गई। मामले की जानकारी डीएम उमेश मिश्र को दी गई। उन्होंने इलाज के लिए संक्रमितों को अस्पताल भेजने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार कृष्ण चौरसिया मौके पर पहुंचे। हालांकि परिवार के लोग कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। काफी देर तक जद्दोजहद के बाद परिवार के लोग माने। इसके बाद लोगों को इलाज के लिए कोविड अस्पताल भेजा जा सका।
- बंबूगढ में तीन परिवार के लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन लोगों के पास मेडिकल टीम पहुंची, लेकिन इलाज से इनकार कर दिए। सात लोगों को इलाज के लिए भेजा गया। वहीं दो किशोर भी संदिग्ध मिले। शाम को इन दोनों किशोरों को भी अस्पताल भेजा गया है। - कृष्ण चौरसिया, नायब तहसीलदार