{"_id":"5f6127d98ebc3e9ac313e3b6","slug":"corona-jpnagar-news-mbd362747713","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से अधेड़ की मौत, एआरएम सहित 27 लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से अधेड़ की मौत, एआरएम सहित 27 लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले में कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को धनौरा में कोरोना संक्रमित एक अधेड़ की गाजियाबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एआरएम सहित 27 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं बुखार से पीड़ित धार्मिक कमेटी के अध्यक्ष दिल्ली में पॉजिटिव मिलने की चर्चा है। लगातार संक्रमण फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। स्वस्थ होने पर 19 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2220 हो गई है। कुल 363 केस एक्टिव चल रहे हैं। जबकि मौतों को आकड़ा 31 पहुंच गया है।
मंगलवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। जबकि 244 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1335 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 27 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में में रोडवेज एआरएम शामिल हैं। जबकि बुखार से पीड़ित शहर के धार्मिक कमेटी के अध्यक्ष दिल्ली में पॉजिटिव मिलने की चर्चा है। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिलेभर में कोरोना के 27 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2220 हो गई है। कुल 363 केस एक्टिव चल रहे हैं। अब तक कुल 89341 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें 1334 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं स्वस्थ होने के बाद 19 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।