फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Corona infected recovering at double the speed, 2661 patients won the battle

दोगुनी रफ्तार से ठीक हो रहे कोरोना संक्रमित, 2661 मरीजों ने जीती जंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Corona infected recovering at double the speed, 2661 patients won the battle
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे थम रही है। कोरोना संक्रमित मरीज दोगनी रफ्तार से घर में रहकर ही स्वस्थ हो रहे हैं। तीसरी लहर के 50 दिन में 2788 मरीज मिले थे। इनमें से 2661 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जिले में अभी तक चार लोगोें की कोरोना से मौत हुई है। केवल 123 मरीज सक्रिय बचे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक मिले कोरोना संक्रमित दोगुनी रफ्तार से स्वस्थ हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण ने ऐसा कहर बरपाया था कि सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों की व्यवस्थाएं भी कम पड़ गई थीं। मरीजों को बेड और पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन तक नहीं मिल सकी थी। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त कीं। इस लहर में कोरोना सामान्य वायरल की तरह असर कर रहा है। जिसमें मरीज को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। कोरोना की तीसरी लहर में जनपद में अभी तक 2788 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से केवल छह मरीजों को भर्ती करने की जरूरत पड़ी है। यह ऐसे लोग थे, जो पहले से किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त थे। हालांकि अस्पताल में भर्ती महिला समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है। सरकारी अस्पतालों में बने कोविड वार्ड खाली हैं। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि संक्रमित पाए गए 2788 मरीजों में से 2661 बिल्कुल स्वस्थ्य हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed