फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Controversy over irrigating crops, beatings, farmers injured

फसल की सिंचाई करने को लेकर विवाद, मारपीट, किसान घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Controversy over irrigating crops, beatings, farmers injured
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र में फसल की सिंचाई करने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया जिसमें एक भाई घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर बीजलपुर निवासी जय सिंह पुत्र नैन सिंह बुधवार की रात को खेत पर गन्ने की फसल की सिंचाई कर रहा था। इस दौरान बिजली आपूर्ति चले जाने के बाद वह घर लौट आया। बाद में बिजली आपूर्ति आई तो वह फिर से खेत पर पहुंच गया। इस दौरान दूसरा भाई भी खेत पर पहुंच गया और वह भी अपने खेत की सिंचाई करने की जिद करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में नोकझोंक के बाद विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई। मारपीट में जय सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने घायल का अस्पताल में उपचार कराया। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed