फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Contractor who came to garage to get car repaired was shot, serious

Amroha News: गैराज पर कार ठीक कराने पहुंचे ठेकेदार को मारी गोली, गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Contractor who came to garage to get car repaired was shot, serious
अमरोहा। गैराज पर कार ठीक कराने पहुंचे मुरादाबाद के कांठ निवासी ठेकेदार विनीत कुमार को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना गैराज में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कांठ थाना क्षेत्र के आवी हाफिजपुर गांव निवासी ऋषिपाल सिंह का बेटा विनीत कुमार पालिका में ठेकेदारी करता हैं। विनीत रोजाना गांव से अमरोहा आते-जाते हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे विनीत घर से अमरोहा के लिए निकले थे। करीब दस बजे वह मंडी समिति रोड स्थित गैराज पर कार ठीक कराने पहुंचे। यहां नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के मुंढ़ामुकरी निवासी गौरव पहले से मौजूद था। आरोप है कि गौरव विनीत को देखकर गैराज से बाहर गया और कुछ देर बाद वापस लौटा। इससे पहले विनीत कुछ समझ पाते गौरव ने उनके पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही विनीत लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन

गौरव वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पंकज तोमर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। विनीत का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मामले में परिजनों की तहरीर पर आरोपी गौरव के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों के बीच क्या रंजिश चल रही है, इसका पता लगाया जा रहा है। - अरुण कुमार, सीओ सिटी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article