{"_id":"6637ea509ce94268640d6249","slug":"construction-of-overhead-tank-stuck-in-limbo-for-six-months-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-118152-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: छह माह से अधर में लटका ओवरहेड टैंक का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: छह माह से अधर में लटका ओवरहेड टैंक का निर्माण
विज्ञापन
आदमपुर। गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिमथला में जल निगम द्वारा ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन ठेकेदार की लापरवाही की वजह से करीब छह माह से कार्य अधर लटका पड़ा है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
यह कार्य एक वर्ष पूर्व शुरू हुआ था। ओवरहेड टैंक का निर्माण करीब डेढ़ करोड रुपये में कराया जा रहा है लेकिन लगातार ठेकेदार द्वारा लापरवाही बढ़ती जा रही है। जिससे कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। ग्राम पंचायत सिमथला में कई वर्ष से शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए ग्रामीणों द्वारा मांग की जा रही थी। इसी को देखते हुए गांव में जल निगम द्वारा ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। ओवरहेड टैंक बनने से इसका लाभ 544 घरों को पहुंचेगा।
करीब एक साल पहले ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। गांव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य लगभग सत्तर प्रतिशत कराया जा चुका है। लेकिन ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा नहीं हो सका। जबकि पिछले छह माह से कार्य रुका हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाह के कारण कार्य रुका हुआ। यदि कार्य में लापरवाही ना की जाए तो प्रस्तावित समय सीमा में कार्य पूरा हो सकता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा किया जाए।
विज्ञापन
क्या बोले जिम्मेदार
-गांव सिमथला में ओवरहेड टैंक का कार्य कराया जा रहा है। कुछ सामान लखनऊ से आना है। उसका अप्रूवल हो चुका है। उसी की वजह से कार्य में देरी हो रही है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
-शहरोज आरिफ, सहायक अभियंता जल निगम अमरोहा