{"_id":"673bb12e7aefe484c609be68","slug":"construction-of-overhead-tank-is-pending-since-one-year-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-129415-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एक वर्ष से अधर में लटका ओवरहेड टैंक का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एक वर्ष से अधर में लटका ओवरहेड टैंक का निर्माण
Tue, 19 Nov 2024 02:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर के बहादरपुर मिश्र में निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक। संवाद
- फोटो : संवाद
आदमपुर (अमरोहा)।
गांव बहादुरपुर मिश्र में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से कराए जा रहे ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य एक वर्ष से अधर में लटका हुआ है। ग्रामीण ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं।
राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत गंगेश्वरी ब्लॉक के गांव बहादरपुर मिश्र में करीब दो साल पहले ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। यह कार्य 1.99 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाना है। कुछ दिन कार्य चलने के बाद कार्य बंद कर दिया गया। जिससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने पिछले एक वर्ष से कोई भी कार्य यहां नहीं कराया है, जबकि ओवरहेड टैंक बनाने की समयावधि भी पूरी हो चुकी है। अभी तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी पूरा नहीं हुआ है। अभी ओवरहेड टैंक की चिनाई का कार्य 50 प्रतिशत ही हो सका है।
यह ओवरहेड टैंक बहादरपुर मिश्र के साथ-साथ गांव के मझरा सूबरा को भी पानी की आपूर्ति करेगा। ग्राम पंचायत करीब 2500 मतदाता हैं, जबकि करीब छह हजार की आबादी है। करीब 60 प्रतिशत कनेक्शन कराए जा चुके हैं। ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य अधर में लटकने की वजह से ग्रामीणों में रोष है। कुंवरपाल सिंह, महावीर ग्राम प्रधान, शंकर सिंह, छाया रानी, रामफल सिंह, राकेश देवी आदि ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द ही कार्य पूरा किया जाए।
विज्ञापन
- ओवरहेड टैंक में कुछ उपकरण एल्युमिनियम के लगाए जाएंगे। वह उपकरण दिल्ली में तैयार कराए जा रहे हैं। उपकरण बनकर आने के बाद ही कार्य शुरू हो जाएगा। उम्मीद ये है कि जल्द ही कार्य पूरा किया जाएगा।-- शहरोज आरिफ, सहायक अभियंता जल निगम अमरोहा।
विज्ञापन
गांव बहादुरपुर मिश्र में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से कराए जा रहे ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य एक वर्ष से अधर में लटका हुआ है। ग्रामीण ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं।
राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत गंगेश्वरी ब्लॉक के गांव बहादरपुर मिश्र में करीब दो साल पहले ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। यह कार्य 1.99 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाना है। कुछ दिन कार्य चलने के बाद कार्य बंद कर दिया गया। जिससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने पिछले एक वर्ष से कोई भी कार्य यहां नहीं कराया है, जबकि ओवरहेड टैंक बनाने की समयावधि भी पूरी हो चुकी है। अभी तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी पूरा नहीं हुआ है। अभी ओवरहेड टैंक की चिनाई का कार्य 50 प्रतिशत ही हो सका है।
विज्ञापन
यह ओवरहेड टैंक बहादरपुर मिश्र के साथ-साथ गांव के मझरा सूबरा को भी पानी की आपूर्ति करेगा। ग्राम पंचायत करीब 2500 मतदाता हैं, जबकि करीब छह हजार की आबादी है। करीब 60 प्रतिशत कनेक्शन कराए जा चुके हैं। ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य अधर में लटकने की वजह से ग्रामीणों में रोष है। कुंवरपाल सिंह, महावीर ग्राम प्रधान, शंकर सिंह, छाया रानी, रामफल सिंह, राकेश देवी आदि ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द ही कार्य पूरा किया जाए।
विज्ञापन
- ओवरहेड टैंक में कुछ उपकरण एल्युमिनियम के लगाए जाएंगे। वह उपकरण दिल्ली में तैयार कराए जा रहे हैं। उपकरण बनकर आने के बाद ही कार्य शुरू हो जाएगा। उम्मीद ये है कि जल्द ही कार्य पूरा किया जाएगा।