{"_id":"664e30ac0d5ef02ef5057d15","slug":"construction-not-started-even-after-two-years-of-tender-two-farms-blacklisted-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-119081-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: टेंडर निकालने के दो साल बाद भी शुरू नहीं किया निर्माण, दो फार्म ब्लैक लिस्टेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: टेंडर निकालने के दो साल बाद भी शुरू नहीं किया निर्माण, दो फार्म ब्लैक लिस्टेड
Wed, 22 May 2024 11:21 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 22 May 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत नगर क्षेत्र में टेंडर प्रक्रिया के करीब दो साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं कराए गए। कई बार ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया। बावजूद इसके निर्माण कार्य शुरू नहीं हुए। मामले को गंभीरता से लेकर ईओ ने दो फर्मों और ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। साथ ही दोनों फर्मों के द्वारा कार्य के लिए जमा कराई गई जमानत राशि भी जब्त करने के आदेश दिए हैं।
ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत पालिका द्वारा नगर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य कराए जाने के लिए टेंडर निकाले गए थे। जिनमें से अमरोहा नगर के किसान पेट्रोल पंप से एकेके इंटर काॅलेज होते हुए शाह विलायत दरगाह की ओर साइड पटरी पर इंटर लॉकिंग का कार्य होना था। जबकि कैलसा बाईपास रोड पर एचपी पेट्रोल पंप से कैलसा मुख्य रोड की ओर साइड पटरी पर इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य व मोहल्ला घेर पछइयां में तीन सड़कों के निर्माण का कार्य होने हैं।
इनके टेंडर जून 2022 में हो चुके थे। समय पर कार्य शुरू नहीं करने पर पालिका द्वारा कई बार संबंधित ठेकेदार और फर्म को नोटिस जारी किए गए। लेकिन फर्म द्वारा कार्य शुरू नहीं किया गया। जिस पर पालिका में पंजीकृत संबंधित फर्म मै. श्री वासु कंस्ट्रक्शन और मै. मारूति कंस्ट्रक्शन को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। साथ ही दोनों फर्मों के द्वारा कार्य के जिए जमा कराई गई जमानत राशि जब्त किए जाने के आदेश दिए हैं।