फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   constable save one lack rupees of injured

सिपाहियों दिखाई ईमानदारी घायल के एक लाख साढ़े 13 हजार रुपये सुरक्षित रखे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
constable save one lack rupees of injured
दिल्ली के ध्यानार्थ............
विज्ञापन

सिपाहियों ने दिखाई ईमानदारी, घायल के
पास मिले सवा लाख रुपये सुरक्षित रखे
हाईवे पर बाइक फिसलने से घायल हो गया था दिल्ली निवासी युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला(अमरोहा)। हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक फिसल जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर वहां पहुंचे चौपला चौकी के सिपाहियों ने घायल को सीएचसी भिजवाया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक लाख साढ़े 13 हजार रुपये मिले। सिपाहियों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए मौके पर जुटी भीड़ के समक्ष रुपये गिनकर सुरक्षित रख लिए और घायल के परिजनों को सूचित करने के बाद उन्हें थाने में जमा करा दिया। सिपाहियों की ईमानदारी की प्रशंसा की जा रही है।

बुधवार की सुबह दिल्ली की दिशा से आ रही बाइक हाईवे पर भानपुर रेलवे क्रासिंग के निकट अचानक फिसल गई। बाइक चला रहा मंगोलपुरी दिल्ली निवासी फुरकान बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर चौपला चौकी के सिपाही पंकज कसाना और महेश कुमार भी आ पहुंचे। बताते हैं कि दोनों ने घायल की तलाशी ली तो उसके पास एक लाख साढ़े 13 हजार रुपये निकले। सिपाहियों ने उसके पास मौजूद रकम को भीड़ के बीच गिनती कराकर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। बाद में उसे सीएचसी लेकर आए। यहां डा. योगेंद्र सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं सिपाही पंकज कसाना और महेश कुमार ने युवक के पास से मिली रकम को थाने में जमा करा दिया। इनका कहना है कि बृहस्पतिवार को घायल के परिजनों के यहां आने पर उन्हें रकम सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

(फोटो 09 जीजेएलपी 09)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed