फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Congressmen took out Nari Shakti Padyatra in the city, shouting slogans

कांग्रेसियों ने शहर में निकाली नारी शक्ति पदयात्रा, नारेबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Congressmen took out Nari Shakti Padyatra in the city, shouting slogans
Congressmen took out Nari Shakti Padyatra in the city, shouting slogans - फोटो : DHANAURA
कांग्रेस की ओर से सोमवार को नारी शक्ति पदयात्रा निकाली गई। कांग्रेसियों ने लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा बुलंद किया। कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। इसके चलते नारी शक्ति खौफ में जिंदगी गुजार रही है। तहसील परिसर में पहुंच कर पदयात्रा समाप्त हुई। शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू की अगुवाई में शहर के कुरैशी मोहल्ला स्थित कार्यालय से पदयात्रा निकली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया है। विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देेने का ऐलान किया है। इससे महिलाएं मुख्यधारा में आ सकेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने पर युवतियों को स्कूटी और लैपटॉप दिया जाएगा। शहर अध्यक्ष परवेज टीटू ने कहा कि भाजपा की नीतियों को लेकर जनता में नाराजगी है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव खुश्तर मिर्जा ने कहा कि तीन घरेलू सिलेंडर भी एक साल में मुफ्त में दिया जाएगा। इससे महिलाओं को परिवार चलाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं का रुझान कांग्रेस की तरफ बढ़ रहा है। इस दौरान निराले मियां अंसारी, करिश्मा ख़ान, यास्मीन फारूकी, हकीम अफजल अली, जावेद अब्बासी, शराफ़त यार खां, मुजफ्फर सैफी, शाहिद उस्मानी, फरमान अंसारी, अयाज मासूमी, सीमा, तबस्सुम, रेहाना, सानिया, गीता रानी, हसीना, ओमवती, शालू, सुधा, आरती, नूरजहां शामिल रहीं।
विज्ञापन

हसनपुर में कांग्रेसियों ने महंगाई हटाओ, भाजपा भगाओ प्रतिज्ञा शक्ति पदयात्रा निकाली। जिला अध्यक्ष ओंकार कटारिया के नेतृत्व में पदयात्रा रहरा अड्डे से शुरू होकर तहसील मुख्यालय पर संपन्न हुई। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश में महंगाई जनता की कमर तोड़ रही है। जिससे आम आदमी का जीवन मुश्किल कर दिया है। प्रदेश के अंदर महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं के हक के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है। इसी को लेकर हसनपुर में महंगाई के खिलाफ देश और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ महिलाओं ने नौजवानों ने बुजुर्गों द्वारा प्रतिज्ञा शक्ति यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं और यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक प्रदेश से योगी सरकार और देश से मोदी सरकार रहेगी। विधानसभा प्रभारी कुंवर आसिम हुसैन साबरी, सचिन चौहान, छुनन भारती ,विनोद कुमार सक्सेना, हरिओम पुष्कर, दीपक जाटव, लोकेश कुमार गुर्जर, राजीव कुमार राणा, स्वराज सिंह राणा, मेखपाल खड़कवंशी, मेहताब हुसैन, शकील अहमद, पिंटू कटारिया, बेगराज सिंह, कोमल, सरिता, आंचल, बिमलेश, अंकुशा, आरती, काजल, अंजलि, अनीशा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed