फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Congressmen took out Jai Hind Yatra in Hasanpur

Amroha News: कांग्रेसियों ने हसनपुर में निकाली जय हिंद यात्रा

Wed, 11 Jun 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 11 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Congressmen took out Jai Hind Yatra in Hasanpur
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

अमरोहा जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में जय हिंद यात्रा निकाली गई। साथ ही संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया। कांग्रेस के नेताओं ने संविधान को देश की आत्मा बताते हुए मोदी सरकार पर इसे बदलने का आरोप लगाया।
हसनपुर के महाराणा प्रताप चौक से जय हिंद यात्रा की शुरुआत हुई, जो मुख्य बाजार होते हुए नगर के एक मैरिज हॉल में पहुंची, जहा संविधान बचाओ सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि संविधान भारत की आत्मा है। मोदी सरकार व भाजपा इसे बदलना चाहती है और अपने हिसाब से अपना संविधान बनाना चाहती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, आरएसएस और भाजपा तभी से संविधान बदलने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के संघर्षों का हवाला देते हुए कहा कि उन्हीं के प्रयासों से मोदी सरकार संविधान से छेड़छाड़ नहीं कर पा रही है। कहा कि भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम है। कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से सेना के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसनपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रभारी असीम हुसैन साबरी ने भी विचार रखे। इस दौरान सुखराज सिंह, तारिक मोहम्मद खान, मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी, डॉ. मेराज हुसैन, जयपाल सिंह जाटव, विनोद कुमार सक्सेना, ख्यालीराम राणा, अनवर हुसैन, मयंक कुमार गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed