{"_id":"6633ef140fb679b70202a274","slug":"congress-sp-workers-engaged-in-monitoring-evm-security-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-117963-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ईवीएम सुरक्षा की निगरानी में लगे कांग्रेस-सपा के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ईवीएम सुरक्षा की निगरानी में लगे कांग्रेस-सपा के कार्यकर्ता
विज्ञापन
अमरोहा। 26 अप्रैल को चुनाव के बाद प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। सभी ईवीएम को मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा कर उनका त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी आठ-आठ घंटों की तीन पालियों में निगरानी के लिए तैनाती दी गई है। वहीं, कांग्रेस-सपा गठबंधन के कार्यकर्ता भी ईवीएम सुरक्षा की निगरानी में लगे हैं।
जिले में दूसरे चरण में हुए चुनाव के बाद सभी ईवीएम व वीवीपैट को मंडी समिति परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया था। चारों विधानसभाओं के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। जिनकी सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। साथ ही ईवीएम की सुरक्षा के लिए अलग-अलग पालियों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। सभी ईवीएम की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी की जा रही है।
वहीं प्रशासन द्वारा चुनाव आयोग के निर्देश पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी निगरानी की छूट दी है। जिस पर कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी दानिश अली के प्रतिनिधि के रूप में कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम की निगरानी में लगे हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रत्याशियों को यह छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन
-- -- -- --