फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Congress satyagraha against Agneepath plan

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों का सत्याग्रह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Congress satyagraha against Agneepath plan
अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने तहसील मुख्यालय एवं कलक्ट्रेट पर सत्याग्रह किया। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम और एसडीएम को सौंपे।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार कटारिया के नेतृत्व में कलक्ट्रेट के बाहर तमाम पदाधिकारियों ने धरना दिया। कहा कि केंद्र सरकार देश में लगातार जनविरोधी फैसले ले रही है। पहले देश में नोटबंदी की, जीएसटी लगाई, किसानों के विरोध में कानून बनाया। अग्निपथ योजना से देश के युवाओं का भविष्य चौपट करना चाहती है। कांग्रेस पार्टी पूरे देश में संसद के अंदर और बाहर सड़कों पर युवाओं के समर्थन में आंदोलन कर रही है। सरकार से मांग कर रही है कि इस युवा विरोधी योजना को तत्काल वापस लिया जाए। पहले भाजपा नेता अपने बच्चों को इस योजना के तहत सेना में भर्ती कराएं। केंद्र सरकार यह योजना लाकर देश की सुरक्षा व्यवस्था खतरे में डाल रही है। मगर कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। इस दौरान सत्तार सैफ़ी, मोहसिन अली तुर्क, अली इमाम रिजवी, फ़ैज आलम रायनी, हरिओम पुष्कर, विनोद कुमार सक्सेना, समरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने तहसील परिसर में धरना दिया। जिला उपाध्यक्ष ताहिर वसीम ने कहा कि यह योजना युवाओं के भविष्य को तबाह कर देगी। योजना का विरोध करते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की गई। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित धरना प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे रही। बल्कि उन्हें मुसीबत में डालने का काम कर रही है। युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं। अधिकांश भर्तियां बीच में लटकी पड़ी हैं। अब अग्निपथ योजना के नाम पर युवाओं को धोखा देने का काम किया जा रहा है। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अभय कुमार सिंह को सौंपा गया। इस मौके पर जिला महासचिव आसिम अली, हरिओम पुष्कर, जिला कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना, मनोज चौधरी, फिरोज अहमद, छुनन भारती, मनोज कटारिया आदि मौजूद रहे। संवाद
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से तहसील पर विरोध प्रदर्शन किया। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। उन्होंने अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। लोकसभा प्रभारी ख़ुर्रम चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को बेरोजगार बनाने पर तुली हुई है। सेना की भर्ती प्रक्रिया से छेड़छाड़ की जा रही है। अग्निपथ योजना के नाम पर केवल चार साल के लिए रोजगार दिया जा रहा है। जो युवा इस योजना का विरोध कर रहे हैं उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में योजना को वापस लिए जाने के केंद्र सरकार को निर्देश दिए जाने की मांग की। ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौपा गया। इस मौके पर डॉक्टर एमपी शर्मा, इंद्रपाल सिंह, मानव त्यागी, समर पाल सिंह, जयपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed