फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   congress laeder will come tomorrow

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आएंगे कल0

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
congress laeder will come tomorrow
अमरोहा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू 20 दिसंबर को जिले में आएंगे। वह दो जगहों पर न्याय पंचायत स्तर की बैठक में हिस्सा लेंगे। सैदनगली के अलावा खेड़ा अपरौला में कार्यकर्ताओं को तरीके बताएंगे। इसके बाद वह हापुड़ के लिए रवाना हो जाएंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए कांग्रेसी तैयारी में जुटे हैं। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू विभिन्न जगहों के न्याय पंचायत की बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। ताकि संगठन को मजबूत बनाया जा सके। जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने बताया कि 20 दिसंबर को जिले में दो न्याय पंचायत स्तर की बैठक होनी है। सैदनगली में दोपहर एक बजे आएंगे। यहां पर कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने की रणनीति बताएंगे। इसके बाद वह दोपहर 2.30 बजे संभल जिले के असमौली ब्लॉक के हरतला में न्याय पंचायत की बैठक को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शाम चार बजे खेड़ा अपरौला गांव में बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed