फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Congress bet on Salim from Amroha and Samarpal from Dhanaura

अमरोहा सीट से सलीम और धनौरा से समरपाल होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Congress bet on Salim from Amroha and Samarpal from Dhanaura
बसपा के बाद कांग्रेस ने भी दो विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अमरोहा सीट से सलीम खान एडवोकेट और मंडी धनौरा (सुरक्षित) से समरपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। अभी हसनपुर और नौगांवा सादात सीट पर पत्ते खुलने बाकी है।
विज्ञापन

मूलरूप से अमरोहा नगर के रहने वाले सलीम खान एडवोकेट 1987 में बीएसएफ सहायक कमांडेंट के पद पर नियुक्त हुए थे। वर्ष 1991 में उन्होंने बीएसएफ से इस्तीफा देकर जनपद न्यायालय में प्रैक्टिस शुरू की। इस दौरान दो दफा बार एसोसिएशन के सचिव रहे। वर्ष 2014 से कांग्रेस के साथ राजनीति में सक्रिय हुए। लेकिन वर्ष 2017 में कांग्रेस और सपा का गठबंधन होने के बाद सीट सपा के खाते में चली गई थी। ऐसे में सलीम खान एडवोकेट ने कांग्रेस छोड़कर लोकदल के टिकट पर अमरोहा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन वह हार गए थे। इस बार भी सलीम खान ने चौथे नंबर पर रहकर 14132 वोट लिए थे। अब एक बार फिर वर्ष 2022 में वह कांग्रेस के टिकट पर अमरोहा विधानसभा सीट से मैदान में होंगे।
विज्ञापन

वहीं धनौरा सीट से समर पाल सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। समरपाल सिंह को कोई बड़ा राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं रहा है। उन्होंने पुलिस की नौकरी छोड़कर सियासत शुरू कर है। समरपाल सिंह 1980 में यूपी पुलिस में बतौर एसआई भर्ती हुए थे। वर्ष 2012 में उन्होंने इंस्पेक्टर के पद से वीआरएस ले लिया था। इसके बाद वह सपा के साथ राजनीति में सक्रिय हुए। वर्ष 2012 में उन्हें धनौरा विधानसभा सीट से टिकट मिला था। लेकिन बाद में टिकट काटकर एम चंद्रा को दे दिया गया था। जिससे खफा होकर उन्होंने वर्ष 2019 में कांग्रेस का दामन थामा। अब उन्हें कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतारा है। जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने बताया कि अमरोहा और धनौरा सीट के प्रत्याशियों की घोषण हो गई है। अमरोहा सीट से सलीम खान एडवोकेट और धनौरा से समरपाल सिंह का प्रत्याशी बनाया गया है। हसनपुर और नौगांवा सीट के प्रत्याशियों के पत्ते खुलने अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed