{"_id":"583b24504f1c1b3e3408853d","slug":"complaint-of-minister-mahboob-ali","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूब समेत पांच के खिलाफ दी तहरीर, तीन दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूब समेत पांच के खिलाफ दी तहरीर, तीन दिन का अल्टीमेटम
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा के संभल चौराहा हाईवे पर जाम लगाने के दौरान लगी वाहनों की कतार ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फत्तेहपुर टिकिया गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा की गोलियों से हत्या के बाद गुस्साए तुर्क बहुल दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने हिस्ट्रशीटर के शव को संभल-जोया चौराहा हाईवे पर रख जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने के बाद पाशा के भ्ााई ने कैबिनेट मंत्री महबूब अली, उनके भ्ााई महमूद अली उर्फ भूरा, पेट्रोल पंप संचालक गुलाम जिलानी के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र रचने और इरशाद और गुलाम रब्बानी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। साथ्ा ही तीन दिन में गिरफ्तार करने पर दोबारा जाम लगाने का अल्टीमेटम पुलिस को दिया।
डिडौली कोतवाली के फत्तेहपुर टिकिया गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा की मुरादाबाद के मैैनाठेर थाना क्षेत्र के डींगरपुर में कैबिनेट मंत्री महबूब अली केेेे रिश्तेदार के पेट्रोल पंप पर गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या की खबर क्षेत्र के तुर्क बहुल गांवों में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। दिन भर तुर्क बहुल गांवों के लोगों का फत्तेहपुर टिकिया आने जाने का सिलसिला जारी रहा। हर संपर्क मार्ग से लोग हिस्ट्रीशीटर के गांव को जाते दिखे।
फोन पर पल-पल जानकारी लेते रहे कि पोस्टमार्टम के बाद कितनी देर में शव गांव आ रहा है। पांच बजे तक गांव में हजारों की तादाद में लोग इकट्ठा हो गए। 15-20 मिनट तक शव गांव में लोगों के दर्शन के लिया संभल मार्ग पर रख दिया। यहां शौकत का शव देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सुपुर्दे खाक की भर तैयारी कर ली, लेकिन गुस्साए आसपास के गांवों के लोगों ने हिस्ट्रीशीटर का शव जोया-संभल मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने कैबिनेट मंत्री महबूब अली, एमएलसी परवेज अली, मंत्री के भाई महमूद अली उर्फ भूरे, पेट्रोल पंप मालिक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। गुस्साए लोग मंत्री को बर्खास्त करने और पेट्रोल पंप सीज किए जाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने हिस्ट्रीशीटर की हत्या के लिए सीधे तौर पर मंत्री महबूब अली, मंत्री के भाई महमूद उर्फ भूरे, एमएलसी परवेज अली, पेट्रोल पंप मालिक को जिम्मेदार ठहरा रहे थे।
तहरीर देखने के बाद दर्ज होगी रिपोर्ट
अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। उसे देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीओ सिटी शील कुमार का कहना है कि हाईवे पर जाम लगाने वाले और लोगों को उकसाने वाले के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शौकत पाशा की गोली मार कर हत्या के बाद तुर्क बहुल गांवों के लोगों में रोष पनप गया था। असगरीपुर, पलौला, हाजीपुर, सिनौरा, टिकिया, फत्तेहपुर, मूढ़ा इम्मा, कनपुरा, नाईपुरा, सैंतली, हरियाना समेत दो दर्जन से अधिक तुर्क बहुल गांवों के लोगों ने जाम लगा दिया।
जाम लगाने को हाईवे पर आ गए।
बस में तोड़फोड़, अभद्रता पर बस से कूदकर भागे यात्री
अमरोहा। हाईवे पर बवालियों ने वाहनों में भी तोड़फोड़ की। दिल्ली से सोनौली जा रही राप्ती नगर डिपो की रोडवेज बस के शीशे तोड़ते हुए यात्रियों से अभद्रता की, जिस पर वह बस से कूदकर भाग निकले। महिलाओं में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने दौड़कर यात्रियों को बचाया। उपद्रवियों में गुस्सा इस कदर था कि हरेक का चेहरा देख यात्री भयभीत हो गए। इधर-उधर छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस तमाशबीन बनकर खड़ी रही।
कैबिनेट मंत्री व उनके रिश्तेदारों के प्रति लोगों में जबरदस्त आक्रोश था। उनके पोस्टर, बैनर फाड़कर जलाने के बाद टिनशेड व प्याऊ को आक्रोशित भीड़ ने तोड़कर तहस नहस कर हाईवे जाम कर दिया था। दोनों ओर से वाहनों के पहिये थमने की वजह से आवागमन बाधित हो गया था। इसी दरम्यान एक रोडवेज बस के चालक ने हार्न ही दिया था कि भीड़ में शामिल युवक उत्तेजित हो गए। उन्होंने डंडे मार-मारकर शीशे चकनाचूर कर दिया।
इसके बाद उसमें सवार यात्रियों से अभद्रता चालू कर दी। उपद्रवियों की हरकत से सहमे यात्री बस से कूदकर भाग निकले। महिलाओं व बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। पुलिस कर्मियों की निगाह जब उन पर गई तो वह मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने उनको सुरक्षित निकवाया। तत्पश्चात यात्री कई किलो मीटर पैदल चलकर दूसरे छोर पर पहुंच सके। हर कोई जाम से त्रस्त नजर आया। हालांकि कई अन्य वाहनों में भी लोगों ने तोड़फोड़ की कोशिश की, मगर कुछ मोअज्जिज लोगों ने उनको रोक लिया।