{"_id":"60e4b8808ebc3eec6e29406b","slug":"commercial-tax-team-caught-two-dcm-filled-with-jacket-cloth-traders-created-ruckus-jpnagar-news-mbd3948061121","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर की टीम ने जैकेट के कपड़े से भरी दो डीसीएम पकड़ीं, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर की टीम ने जैकेट के कपड़े से भरी दो डीसीएम पकड़ीं, हंगामा
विज्ञापन
अमरोहा। कर चोरी की आशंका में दिल्ली से नौगांवा सादात स्थित ट्रांसपोर्ट पर पहुंचीं जैकेट के कपड़े से भरी दो डीसीएम को वाणिज्य कर विभाग की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। संबंधित कागज दिखाने के लिए कहा। दोनों डीसीएम में करीब पचास कारोबारियों का माल भरा था। थोड़ी ही देर में जैकेट कारोबारियों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही असिस्टेंट कमिश्नर मौके पर पहुंच गए। दोनों डीसीएम को कब्जे में लेकर विभागीय दफ्तर पर ले आए। देर रात तक जांच पड़ताल जारी थी।
यह मामला नौगावां सादात का है। सोमवार की शाम नौगांवा सादात के कुछ व्यापारी दिल्ली से दो डीसीएम में जैकेट का कपड़ा लेकर आए थे। अभी डीसीएम बिलना गांव स्थित नहर के पुल के पास ट्रांसपोर्ट पर खड़ी थी। तभी कर चोरी करने की मुखबिर की सूचना पर वाणिज्य कर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दोनों डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया। व्यापारियों से संबंधित कागजात मांगे। लेकिन कुछ व्यापारी कागजात नहीं दिखा सके। थोड़ी ही देर में तमाम व्यापारी एकत्र हो गए। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिला अध्यक्ष खत्री मनोट टंडन भी मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। अफसरों पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
सूचना मिलते ही वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर जेपी शुक्ला पहुंच गए। उन्होंने दोनों डीसीएम को स्थानीय पुलिस की मदद से अपने विभागीय कार्यालय पर लाकर खड़ा करा लिया। जिसके बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। वहीं जिन व्यापारियों पर कागज नहीं थे, वह दिल्ली से लेकर ले आए। असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि दोनों डीसीएम में भरे जैकेट कपड़े की खरीद से संबंधित जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कर चोरी करने की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है।