{"_id":"621d0fa6d48f0a0af1777b58","slug":"commerce-tax-xi-won-the-match-by-defeating-la-tax-bar-association-jpnagar-news-mbd4202425116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला टैक्स बार एसोसिएशन को मात देकर वाणिज्यकर इलेवन ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला टैक्स बार एसोसिएशन को मात देकर वाणिज्यकर इलेवन ने जीता मैच
अमरोहा में वाणिज्य कर विभाग और जिला टैक्स बार एसोसिएशन के बीच सम्भावना क्रिकेट मैच के बाद विजेता
- फोटो : JPNAGAR
Link Copied
वाणिज्य कर इलेवन ने जिला टैक्स बार एसोसिएशन को हराकर मैच जीत लिया। बेहतर प्रदर्शन के लिए वरिष्ठ सहायक जितेंद्र कुमार को मैन ऑफ द् मैच चुना गया।
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग बनाम जिला टैक्स बार एसोसिएशन के बीच एक सद्भावना (मैत्री) क्रिकेट मैच का आयोजन मालीखेड़ा स्थित स्टेडियम में खेला गया। मैच का शुभारंभ डिप्टी कमिश्नर आहरण एवं वितरण अधिकारी कृष्णवीर यादव ने किया। एडवोकेट्स इलेवन के कप्तान मसकूरल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। वरिष्ठ सहायक अंकित शर्मा, जितेंद्र कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए। वाणिज्य कर इलेवन के कप्तान बीडी अग्रवाल के निर्देशन में 15.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया।
वरिष्ठ सहायक जितेंद्र कुमार को तीन विकेट और 45 रन बनाने के लिए मैच ऑफ द् मैच चुना गया। वाणिज्य कर इलेवन की ओर से विनोद कुमार खांगड, अमित निमेकर, अश्वनी कुमार सिंह, जगदीश यादव, विकास कुमार पाल, लोकेंद्र सिंह, विक्रांत कुमार, कपिल कुमार, महराब आलम आदि रहे। वहीं एडवोकेट्स इलेवन की ओर से मसकूरल हसन, अमित खंडेलवाल, सुरेंद्र रावत, हम्माद नवेद, शाहिद आदि ने प्रतिभाग किया। विजेता एवं रनर अप टीम को डिप्टी कमिश्नर कृष्णवीर यादव, डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार सेठ, असिस्टेंट कमिश्नर सत्यप्रकाश गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।