{"_id":"58a3489a4f1c1b5f7ed85add","slug":"come-and-elect-your-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र के महापर्व पर आओ करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र के महापर्व पर आओ करें मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
EVM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजबूत लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने का वक्त आ गया है। प्रदेश की 17वीं विधानसभा के लिए पिछले दिनों से चल रहा सत्ता संग्राम समाप्त हो चुका है। अब बारी निर्णायक जनता की, कि वो मैदान में उतरे प्रत्याशियों में किसी एक का चुनाव कर अपना फैसला सुनाए।
प्रदेश की 17वीं विधानसभा के लिए जिले में दूसरे चरण के तहत विधानसभा की चार सीटों पर मतदान होगा। सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदाता लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी आहुति दे सकते हैं। अपने एक वोट से कुल 1261348 मतदाता 40 प्रत्याशियों की किस्मत लिखेंगे। इसमें अमरोहा और नौगावां सीट पर 13-13, हसनपुर में 10 और धनौरा में चार कुल प्रत्याशी मैदान में हैं।
चुनाव करने के लिए पोलिंग पार्टियां अपने केंद्र पहुंच चुकी है। सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों और पुलिस ने कमान संभाल ली है। सुरक्षा ऐसी है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। शाम पांच बजे सभी 40 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। इसके बाद इन्हें स्ट्रांगरूम में रखा जाएगा। मतगणना 11 मार्च को होगी।