फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   college girls protest against director

डायरेक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
college girls protest against director
अमरोहा। लैंडमार्क कॉलेज के डायरेक्टर की गिरफ्तारी नहीं होने पर छात्र छात्राओं का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने पुलिस की कार्यशली पर सवाल उठाया। कहा कि केस दर्ज होने के बावजूद पुुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही है। कलक्ट्रेट में बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचीं युवतियों को लोगों ने समझाया। उन्होंने गिरफ्तारी नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। डीएम उमेश मिश्र से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

डिडौली क्षेत्र स्थित लैंडमार्क कॉलेज ने गलत तरीके से जीएनएम और एएनएम कोर्सेज में दाखिला लिया है। युवाओं का समूह बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में आया। उन्होंने धरना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि एक साल पूरा होने के बाद मार्कशीट नहीं मिल सकी है। इसके बाद युवाओं से फीस जमा करने का दबाव बनाया। इसी बीच पड़ताल में कॉलेज की संबंधित कोर्सेज में मान्यता नहीं मिलने का मामला सामने आया। कहा कि शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज हो गई है, लेकिन डायरेक्टर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। युवाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को दबाने में जुटी है। हम लोगों का भविष्य बर्बाद हुआ है। इसके साथ ही आर्थिक क्षति भी हुई है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। प्रदर्शन में अजरा, फराह अंजुम, मंजू, अदीबा अन्हार, इकरा, पूजा, हुमैरा, कासमा नाज, विकास, शब्बी शाज, कहकशा, तबस्सुम जहां, रूखसाना, हीना, गुल अफ्शा, शुमायला, नूरबी, महरीन, कादिर, अवनीत चौधरी, परवेज, निजामुद्दीन आदि छात्र-छात्राएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed