फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cold

हल्की बारिश ने बढ़ाई मौसम में ठिठुरन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
cold
हसनपुर (अमरोहा)। गुरुवार का दिन सर्दी के लिहाज से अब तक का सबसे ज्यादा सर्द दिन रहा। दिनभर महज एक घंटे ही सूर्य देव के दर्शन हो पाए। उसमें भी धूप बेअसर रही। देरशाम में बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद हल्की-हल्की बारिश होने लगी। बारिश ने मौसम में एकाएक ठिठुरन को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

सर्द हवाओं के देरशाम शुरू हुई बरसात ने ठंड बढ़ा दी। लोग घरों से निकलने से कतराने लगे। गर्म कपड़ों के साथ मफलर और ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। गुरुवार से ठंड ने अपने आने का अहसास पूरी तरह से लोगों को करा दिया। गलन के कारण लोगों ने कपड़ों में कोई कमी नहीं कर रखी। फिर भी उन्हें बहुत राहत नहीं मिल सकी। कई जगह तो लोग अलाव जलाकर बैठे नजर आए। वहीं, मार्केटों में भी गर्म कपड़ों की दुकानों पर भीड़ लगने लगी है। उधर, जो किसान अब भी गेहूं की बुवाई में लगे हैं। उनके लिए परेशानी की बात है। बारिश की वजह से उन्हें अभी गेहूं की बुवाई के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed