{"_id":"5adced314f1c1b9e098b6068","slug":"cm-yogi-will-eat-food-at-dalit-pradhan-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी दलित प्रधान के घर खाएंगे खाना, स्कूल में रात्रि विश्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी दलित प्रधान के घर खाएंगे खाना, स्कूल में रात्रि विश्राम
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के ग्राम स्वराज अभियान के तहत 26 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अमरोहा दौरे का कार्यक्रम करीब-करीब तय हो चुका है। सिर्फ सरकारी फरमान आना बाकी है। सीएम हसनपुर के नुमाइश मैदान में जनसभा करेंगे। गांव मेहंदीपुर में चौपाल लगाकर किसानों और ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। जबकि गांव के दलित प्रधान के घर खाना खाएंगे और रात्रि विश्राम सैदनगली के स्कूल में करेंगे। दौरे को लेकर रविवार को भाजपा नेताओं के साथ प्रशासनिक अधिकारी गांव में नजर आए।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शनिवार को जिला अध्यक्ष ऋषिपाल नागर, कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन सिंह, एसपी सुधीर कुमार सिंह, एएसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने मेंहदीपुर के अलावा चार गांवों का दौरा किया था। देर रात तक अमला मेंहदीपुर डटा रहा। रविवार को कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान और जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री हसनपुर के नुमाइश मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं नगर पालिका सभागार में जिला अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद मेंहदीपुर शंकर स्कॉलर एकेडमी परिसर में सीएम की चौपाल लगेगी। जहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद दलित ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह के घर पहुंचकर भोजन करेंगे। जबकि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज सैदनगली में रात्रि विश्राम करेंगे। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के मुताबिक 27 अप्रैल को करीब नौ बजे सीएम का हेलीकॉप्टर गंतव्य की ओर उड़ान भरेगा।