{"_id":"69179ac3e5da1b1740029d7b","slug":"cm-janta-seva-bus-launched-fare-to-sambhal-is-rs-63-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-151528-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सीएम जनता सेवा बस की शुरुआत, संभल का किराया 63 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सीएम जनता सेवा बस की शुरुआत, संभल का किराया 63 रुपये
Sat, 15 Nov 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिले से पहली मुख्यमंत्री जनता सेवा रोडवेज का संचालन शुरू हो गया है। यह बस रोजाना सुबह आठ बजे संभल के लिए रवाना होगी। विभागीय अफसरों ने रूट निर्धारित कर किराया भी तय कर दिया है। अमरोहा से ग्रामीण इलाकों में होकर 55 किलोमीटर दूर पड़ने वाले संभल का किराया 63 रुपये लगेगा। यह किराया सामान्य किराया से 20 प्रतिशत कम है। शुक्रवार को एआरएम केसी गौड़ ने बस को रवाना किया।
अमरोहा डिपो में 95 बसें निगम की हैं। अमरोहा डिपो से बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली और संभल के लिए बसों का संचालन होता है। बीते तीन सालों में नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत, मथुरा व आगरा के लिए भी बसों का संचालन हुआ है। 17 अक्तूबर से अमरोहा रोडवेज डिपो से रोजाना नोएडा के लिए बस का संचालन शुरू किया था।
इस बस का संचालन भी ग्रामीण इलाकों को जोड़ना था। इस बीच शासन के निर्देश पर मुख्यमंत्री जनता सेवा के तहत एक बस को चलाने के निर्देश मिले। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनता सेवा रोडवेज का संचालन शुरू कर दिया है। यह बस अमरोहा डिपो से जोया, नारंगपुर, सरकडी, कालखेड़ा, सरकड़ा, भवालपुर, खूनपुर एचौड़ा कंबोह, सैदनगली, सिंगपुर होकर संभल पहुंचेगी। संवाद