{"_id":"57d1c5c84f1c1b876a318414","slug":"cm-gave-gift-to-maulana-javed-abdi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षों से चली आ रही तहसील की मांग पूरी कर सरकार ने दिया तोहफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्षों से चली आ रही तहसील की मांग पूरी कर सरकार ने दिया तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 09 Sep 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा नौगावां तहसील की कैबिनेट की मंजूरी हो जाने पर खुशी में जावेद आब्दी को कंधे पर उठा कर खुशी मनाते समर्थक।
- फोटो : amar ujala
नौगावां सादात जिले की चौथी तहसील बनेगी। गुरुवार को लखनऊ में हुई कैबिनेट की बैठक में तहसील गठन के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है। कैबिनेट में प्रस्ताव पास होते ही नौगावां सादात के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। नवसृजित तहसील में जिले के 164 गांवों को शामिल किया गया है।
पिछले कई वर्षों से नौगावां सादात को तहसील बनाए जाने की आवाज उठाई जा रही थी। कई बार प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। दो बार तहसील का प्रस्ताव खारिज हो चुका था। तीसरी बार में तहसील का प्रस्ताव पास हुआ है।
नव सृजित तहसील में जिले के 164 गांवों में धनौरा तहसील के 26 और अमरोहा तहसील के 138 गांव शामिल किए गए हैं। पूर्व में ही गांवों संबंध नोटीफिकेशन जारी हो चुका है। गांवों के नोटीफिकेशन पर आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। राजस्व परिषद से आपत्तियों का निस्तारण हो चुका है। एक दो गांवों को इधर से उधर किया गया था, बाकी गांव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शासन स्तर से अब जल्द ही तहसील गठन का नोटीफिकेशन जारी होगा।