फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Clouds remained throughout the day amid cold wave, people shivered

Amroha News: शीतलहर के बीच दिनभर छाए रहे बादल, ठिठुरे लोग

Wed, 08 Jan 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 08 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day amid cold wave, people shivered
गजरौला में कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपट कर जाते बाइक सवार और पैदल लोग। स
अमरोहा।
विज्ञापन

शीतलहर के बीच कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। सोमवार को जहां हल्की बूंदाबांदी होने से सर्दी में इजाफा हो गया था। वहीं, मंगलवार को भी दिनभर बादल छाए रहे और शीतलहर चली। जिससे ठंड बेकाबू होती नजर आई। गलन और ठिठुरन ने लोगों को परेशान किया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान नौ तो अधिकतम 17 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, शाम होते ही ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
इन दिनों सर्दी तो बेहाल कर ही रही है, वहीं मौसम में भी लगातार करवट बदल रहा है। दो दिनों तक कोहरा छाने के बाद रविवार को धूप खिली, लेकिन सोमवार को मौसम फिर बदल गया। हवा के बीच बादल छा गए और बूंदाबांदी भी हुई। लेकिन, बाद में धूप खिल गई। जबकि, मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। वातावरण में कोहरे जैसे धुंध छाई रही। वहीं, शीतलहर ने भी तेज रफ्तार पकड़ ली।
विज्ञापन

दिनभर 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हवा चली। बादल छाए रहने से धूप गायब रही और शीतलहर भी चली। जिससे जनजीवन प्रभावित नजर आया। ठंड में जकड़े लोग खुद को गर्म कपड़ों से ढककर निकले। वहीं, दुपहिया वाहन चालकों ने भी खुद को सुरक्षित रखने के लिए गर्म कपड़ों से ढके रखा। शाम होते-होते सर्दी का सितम और बढ़ गया। बाजार में चहल-पहल कम हो गई और लोग अलाव का सहारा लेते रहे। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार का कहना है कि अभी सर्दी और परेशान करेगी। आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। साथ ही शीतलहर का भी प्रकोप जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed