फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   clean india, anounce

बजेगी सीटी, होगा एनाउंस..कृपया कूड़ा डाल दीजिए

Tue, 17 Jan 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 17 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
clean india, anounce
कूड़ेदान - फोटो : amar ujala
नगर के गली व मोहल्लों में सीटी बजेगी। माइक से एनाउंस होगा- कृपया अपने घरों की डस्टबिन का कूड़ा गाड़ी में डाल दीजिए। जी हां, कुछ दिन बाद अगर ये आवाज आपके कानों में सुनाई पड़े तो कोई ताज्जुब की बात नहीं होगी। नगर पालिका प्रशासन ने शहर को ग्रीन सिटी व क्लीन सिटी बनाने की कार्रवाई छेड़ दी है। प्रत्येक गृहस्वामी को उसके द्वारा दो-दो डस्टबिन दी जाएंगी, जिनका कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। यह पूरी तरह मुफ्त होंगी। एक डस्टबिन सूखे तो दूसरी गीला कचरा रखने के लिए होगी। 
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर को साफ सुथरा बनाने की कार्रवाई धीरे धीरे परवान चढ़ रही है। एक ओर जहां मिशन के अंतर्गत शहर को खुले में शौच मुक्त बनाने की प्रक्रिया चल रही है, वहीं दूसरी ओर पशुओं के गोबर आदि को सुरक्षित कर वेस्ट करने की रणनीति बनाई जा रही है। तेजी के साथ काम को अंजाम दिया जा रहा है। इसी में गली व कूचों में फेंके जा रहे कचरे को सीधे गाड़ी में डालने की व्यवस्था पालिका प्रशासन करने जा रहा है।
विज्ञापन


अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक घर का कूड़ा करकट शहरी सड़क व गली में फेंककर गंदगी न फैलाएं, इसके लिए पालिका प्रत्येक गृहस्वामी को दो-दो डस्टबिन उपलब्ध कराएगी। यह पूरी तरह उसको फ्री में दी जाएगी। स्पष्ट कहा जाएगा कि डस्टबिन में घर का कूड़ा डालिये। जब मोहल्ले में नगर पालिका का वाहन कूड़ा उठाने आए उसको डस्टबिन का कचरा उसमें डालिये। वाहन के साथ जो भी कर्मचारी आएंगे वह मोहल्ले में सीटी बजाएंगे। माइक से कूड़ा डालने के लिए एनाउंस करेंगे। यह अपील एक बार नहीं बल्कि दो बार सुबह व शाम में की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed