फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Classes begin 11 months later, smiling to see classmates at school

कक्षाएं शुरु, सहपाठियों को स्कूल में देख मुस्कराए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Classes begin 11 months later, smiling to see classmates at school
अमरोहा। लगभग 11 महीने के लंबे इंतजार के बाद बुधवार से छठवीं व आठवीं की कक्षाएं शुरू हो गई। सहपाठियों को सामने देख छात्र छात्राएं खुशी से चहक गए। एक दूसरे के साथ कक्षा में दाखिल हुए। शिक्षक के बताए सीट पर बैठ गए। हालांकि पहला दिन होने के कारण औपचारिक पढ़ाई हुई। कोविड 19 से संक्रमण से बचाव के बारे में बताया गया। इससे पहले गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग हुई। चेहरे को मास्क से ढके हुए थे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश पर बुधवार से कक्षा छह से आठवीं तक की कक्षाएं शुरू हो गई। दरअसल सरकार ने स्कूल में भीड़ नहीं हो इसके लिए कक्षाओं के लिए अलग-अलग दिन तय किए गए हैं। इसके अलावा क्षमता से 50 प्रतिशत छात्रों को बुलाने के निर्देश दिए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के अलावा बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में सुबह नौ बजे से शिक्षक आ गए थे। पहला दिन होने से स्कूल प्रबंधन भी उत्साहित रहा। अभिभावकों ने गेट पर बच्चों को छोड़ा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद छात्रों को दाखिला मिला।
विज्ञापन

यूनिफॉर्म में आए छात्र छात्राओं का शिक्षकों ने स्वागत किया। इसके बाद विद्यार्थी अपनी कक्षा में पहुंचे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करातेे हुए प्रार्थना भी कक्षाओं में हुई। छात्रों के सीटिंग प्लान भी कोविड 19 के नियमों के तहत हुआ। शिक्षकों ने छात्रों को कोरोना से बचाव के तरीके बताएं। बीएसए चंद्रशेखर ने परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। बच्चों की सीटिंग क्षमता के बारे में जाना। शिक्षकों को निर्देशित किया। कोविड 19 के प्रोटोकॉल के नियमित पालन को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल के मैदान बंद, लंच बॉक्स साझा नहीं
अमरोहा। कोविड 19 के नियमों के पालन के लिए स्कूल प्रबंधन सख्त रहा। खेल के मैदान बंद रहें। इसके चलते बच्चें धमाचौकड़ी नहीं कर सके। इसके अलावा लंच बॉक्स भी साझा नहीं किए। पानी की बोतल बच्चें घर से लेकर आएं थे।
यह है कक्षाओं की पढ़ाई के दिन
कक्षा--------------दिन
छह---------------सोमवार-गुरुवार
सात--------------मंगलवार-शुक्रवार
आठ--------------बुधवार-शनिवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed