फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Class 11 student dies of fever

Amroha News: कक्षा 11वीं की छात्रा की बुखार से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Class 11 student dies of fever
हसनपुर। क्षेत्र के गांव दौलतपुर कला में किसान के घर में खुशियों की जगह मातम छा गया। किसान की बेटी अंशु प्रजापति(17) की बुखार से मौत हो गई। उसने उपचार के लिए मेरठ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दौलतपुर कला में किसान जितेंद्र प्रजापति का परिवार रहता है। उनकी बेटी अंशु कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी और स्थानीय चिकित्सक से उसका उपचा चल रहा था। शनिवार को उसकी हालत अचानक गंभीर हो गई, जिसके बाद चिकित्सकों ने अंशु को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। अंशु क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज कुटी दौलतपुर में कक्षा 11 की छात्रा थी। वह अपने दो भाइयों, मनोज और दीपक में सबसे बड़ी थी। वह दो भाइयों की इकलौती बहन थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर ध्रुवेंद्र ने बताया कि छात्रा की बुखार से मौत की कोई सूचना नहीं मिली है। इस तरह का कोई मरीज सीएचसी नहीं लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed