फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   clash in kotwali

भाजपाइयों की पुलिस से झड़प, कोतवाली में हंगामा

Sun, 10 Jul 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा Updated Sun, 10 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
clash in kotwali
अमरोहा कोतवाली में कोतवाल से नोंकझोंक करते और हंगामा करते भाजपाई।

विज्ञापन
 मुकदमे में फैसला न करने पर भड़के चौकी प्रभारी ने अभाविप नगर मंत्री के साथ गाली गलौज की। चौकी में बंद कराकर पिटाई कराई। कोतवाली घेराव के दौरान ऐसा आरोप लगाने पर भाजपाइयों की कोतवाल से तीखी झड़प हुई। हंगामा बढ़ता देेख कोतवाल ने उनको समझाया और शाम को तीनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद भाजपाई वापस चले गए।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहमदनगर निवासी गौरव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर मंत्री हैं। बताते हैं कि कुछ दिन पहले पड़ोस के लोगों ने उनके व परिवार संग मारपीट की थी, जिस पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरे पक्ष ने भी उन पर छेड़खानी आदि के आरोप लगाए थे। इस मसले में पुलिस ने समझौता करा दिया था। उनका मुकदमा लगातार चलता रहा। आरोप है कि ये बात चौकी प्रभारी को मालूम हुई तो वो मसले में फैसला कराने की तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन



आरोप है शुक्रवार रात उनको चौकी पर बुलाया। मारपीट व छेड़खानी की घटना एक ही तारीख में दिखाने का फैसलानामा लिखने को कहा, मगर उन्होंने मना कर दिया। आरोप है कि इस पर गुस्साए चौकी प्रभारी गाली देने लगे। जब उन्होंने रिकार्डिंग शुरू की तो पता चलते ही मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। इसके बाद चौकी में बंद कर खुद तब सिपाहियों से पिटाई कराई। कोतवाली घेराव के दौरान भाजपाइयों ने कोतवाल के सामने मसले को उठाया, जिस पर उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। बमुश्किल भाजपाइयों को शांत किया। इससे काफी देर तक हंगामाई माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed