{"_id":"68c1eba9648c63668809e789","slug":"civil-court-bar-association-election-nandram-sunil-filed-nomination-for-the-post-of-president-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-147450-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव : अध्यक्ष पद पर नंदराम-सुनील ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव : अध्यक्ष पद पर नंदराम-सुनील ने कराया नामांकन
Thu, 11 Sep 2025 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन 2025-26 के चुनाव की गहमागहमी शुरू हो गई है। शनिवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में रविवार तक विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया है। अध्यक्ष पद के लिए नंदराम व सुनील कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
चुनाव अधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए कई उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। अध्यक्ष पद के लिए नंदराम सिंह और सुनील कुमार शर्मा के बीच मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार शर्मा व सतेंद्रपाल सिंह आमने-सामने होंगे। महासचिव पद के लिए अंशू त्यागी और सुमन सिंह चौहान ने दावेदारी पेश की है।
सबसे दिलचस्प मुकाबला कोषाध्यक्ष पद पर है जहां कुलभूषण सक्सेना, मोहम्मद जावेद और सतबीर सिंह समेत तीन अधिवक्ताओं ने पर्चा दाखिल किया है। उपाध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन, पंकज कुमार ने दाखिल किया है, जबकि उप सचिव (प्रशासन) के लिए नाजिर खान ने पर्चा भरा है। इन दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने की संभावना है।