फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   City flooded by heavy rain

Amroha News: झमाझम बारिश से लबालब शहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
City flooded by heavy rain
अमरोहा। शनिवार की सुबह झमाझम बारिश हुई। 30 मिनट 15 एमएम झमाझम बारिश हुई। इससे शहर पानी से लबालब भर गया। बारिश से एक ओर जहां मौसम सुहावना हो गया, शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। दुकानदार और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं किसानों के चेहरे पर खुशी दिखी। फसलों के लिए ये बारिश लाभदायक रहेगी। वहीं, बारिश के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इनवर्टर जवाब दे गए। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हलांकि, बारिश के बंद होते ही आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह से ही आसमान में बाद छाए थे। ठंडी हवा बारिश की ओर इशारा कर रही थी। करीब दस बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद झमाझम बारिश जारी रही। जिसके कारण शहर के रेलवे स्टेशन रोड, बिजनौर मार्ग, कल्यानपुर मार्ग और कोतवाली के सामने पानी भर गया। जिसके कारण लोगों को आने जाने में काफी समस्या उठानी पड़ी। पैदल तो दूर बाइक सवारों को भी दिक्कत हुई। इसके अलावा शहर के कोट, चौब, नल, आवास विकास, दानिशमंदान, अंबेडकर पार्क, लकड़ा चौराहा सहित दर्जनों मोहल्लों की सड़कें पानी से लबालब भर गईं। घंटों लोग अपने ही घरों में कैद रहे। वहीं बच्चों ने बारिश में जमकर आनंद लिया। सड़कों पर भरे गंदे पानी में मौज-मस्ती करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह बताया शनिवार को करीब 30 मिनट अच्छी बारिश हुई है, जो 15 मिलीमीटर रिकार्ड की गई। वहीं बारिश धान के साथ अन्य फसलों के लिए बहुत लाभदायक साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
नाली ओवरफ्लो, गंदे पानी से गुजरे लोग
बारिश के चलते शहर के नाले और नालियां ओवरफ्लो हो गई। इसके चलते गंदा पानी सड़क पर आ गया। राहगीरों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। नगर पालिका पर लोगों को नाराजगी दिखी।
----------------
कच्चे मकानों में रहने वालों की बढ़ीं धड़कन
झमाझम बारिश होने के साथ ही शहर कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले लोगों की धड़कनें बढ़ जाती हैं। जब-जब तेज बारिश होती है वह ईश्वर से रहम की दुआ करते रहते है। बारिश तक वह अपने ही घर से दूर रहते है। जिससे उन्हें कोई नुकसान न हो। इस तरह के दर्जनों घर शहर और उसके आसपास स्थित है।
-------------------
बारिश का पानी कैलसा बिजलीघर में भरा
कैलसा। शनिवार की सुबह हुई बारिश का पानी कैलसा बिजलीघर में भर गया। कार्यालय से लेकर आवासीय परिसर तक पानी ही पानी दिखाई दिया। यहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया की थोड़ी सी बारिश पर पानी भर जाता है। जिससे आवागमन की बहुत दिक्कत का सामना पड़ता है। कई बार उच्चाधिकारियो को अबगत करा चुके हैं, लेकिन कोई कोई समाधान नहीं हुआ।

------------------
यहां भी भरा पानी
बारिश के कारण मुन्नीदेवी अस्पताल, बीएसएनएल ऑफिस परिसर, ब्लॉक परिसर, नगर कोतवाली के बाहर में भी पानी भर गया। जिससे दफ्तरों में मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed