{"_id":"68950dcadcb9b08f8b0412ef","slug":"chit-fund-company-disappears-after-taking-rs-5-lakh-from-30-people-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-145354-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चिटफंड कंपनी 30 लोगों \nके पांच लाख लेकर गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चिटफंड कंपनी 30 लोगों के पांच लाख लेकर गायब
Fri, 08 Aug 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। चिटफंड कंपनी 30 लोगों के पांच लाख रुपये लेकर भाग गई। रुपये दोगुने करने का झांसा देकर एजेंट के माध्यम से एफडी के नाम पर रकम जमा कराई गई थी। पीड़ितों ने एजेंट और कंपनी मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
रेलवे कॉलोनी निवासी सोनू कश्यप ने बताया कि उन्होंने भूमि सुरक्षा निधि लिमिटेड नाम से बीमा कंपनी में एफडी कराई थी। इसका अल्लीपुर भूड़ में हसनपुर मार्ग पर ऑफिस था। कंपनी ने तीन साल में रकम दोगुनी करने की बात कही थी। अहरौला तेजवन गांव निवासी एजेंट के माध्यम से उन्होंने अपनी एफडी कराने के साथ ही 30 अन्य लोगों की भी एफडी कराई। उन्होंने करीब पांच लाख रुपये कंपनी को दिए। एफडी का समय पूरा होने से पहले ही कंपनी का ऑफिस बंद हो गया। उसके कर्मचारी भी गायब हो गए। उनको ऑफिस बंद होने की जानकारी हुई तो वह अहरौला तेजवन में एजेंट के घर गए। उसने कंपनी के मालिक पंडित नगला गांव निवासी से बात कराई। उसने रुपये वापस करने का वादा किया। अब उसका फोन बंद आ रहा है। सोनू कश्यप और अन्य पीड़ितों ने पुलिस से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रिंकू, सुमन, हसीना, सीता, कमलेश, नीतू, राजकुमार, अजय कुमार, संजीव कुमार, जुल्फेकार आदि साथ रहे।